पंजाबी महासभा की युवा कार्यकारिणी घोषित
हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला कार्यकारिणी के विस्तार के साथ साथ युवा कार्यकारिणी को भी जिम्मेदारी सौंपी गयी। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी, जिला महामंत्री राम अरोड़ा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बलराम कपूर व नरेंद्र ग्रोवर का जिला प्रभारी, कुणाल दरगन व करण खुराना को मीडिया प्रभारी, अनिल पुरी, ओम पाहवा, जोगेंद्र अरोड़ा, हर्षवर्धन सिंह, वीरेंद्र शर्मा, राजन सेठ, संजय अरोड़ा, ब्रजमोहन खन्ना, सुरेश शर्मा, मनीष सचदेवा, हरिओम अनेजा, पारस गुलाटी, मुकेश आहूजा, नरेंद्र बांगा, दलजीत सिंह को जिला उपाध्यक्ष, दुर्गेश खन्ना, दीपक कपूर, पारस अरोड़ा, निशांत भाटिया, रवि कुमार लड्डु, पुनीत नागपाल, संदीप चड्ढा, गगन पाहवा, गौरव अरोड़ा, इमेश कपूर, हितेश अरोड़ा, अजय मगन, गगनदीप देशवाल, अमित अरोड़ा, अमित भाटिया, पारस, अजय भाटिया, गुरविन्दर सिंह का जिला मंत्री मनोनीत किया। जिला युवा टीम का गठन करते हुए रोहित सहगल को जिला युवा चेयरमैन, दीपक टण्डन को जिला प्रभारी, अक्षय मल्होत्रा को जिला अध्यक्ष, कुंज भसीन को जिला महामंत्री, अक्षत कुमार व चेतन कोचर को जिला संयोजक, केतन सहगल को जिला संगठन मंत्री, गौरव अरोड़ा को जिला मीडिया प्रभारी, पंकज अरोड़ा को हरिद्वार जोन चेयरमैन, किशान बजाज को अध्यक्ष, गुलशन भसीन को भीमगोड़ा जोन चेयरमैन, सचिन अरोड़ा को अध्यक्ष, लवदत्ता को महामंत्री, सन्नी अरोड़ा, अजय वाधवा, हर्ष अरोड़ा, हरपाल सिंह उप्पल को उपाध्यक्ष, विजय कुमार लवली, राजेश सुखीजा, हरीश गुजराल, संजय कालरा, हरीश वाधवा, सन्नी अरोड़ा, विशाल मलिक को मंत्री, रोबिन सिंह को मीडिया प्रभारी, गीता सरीन को भीमगोड़ा जोन की महिला टीम की अध्यक्ष, डोली अरोड़ा को महामंत्री, संगीता कपूर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान संरक्षक महंत अरूणदास महाराज, विन्नी पंडित ने नई टीम को आशीर्वाद प्रदान किया। जिला अध्यक्ष प्रमोद पंाधी, जिला महामंत्री राम अरोड़ा व प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने नवनियुक्त टीम को पंजाबी समाज के हितों में योगदान करने का संकल्प दिलाया।