कांग्रेस और भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने आमने-सामने आकर की एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी
हरिद्वार। कनखल के बुड्ढी के पास कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस ने जहां खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने मेयर व उनके पति को जलभराव पर खरी खोटी सुनाई। मेयर पति अशोक शर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ता कनखल के संदेश नगर वार्ड की चंद्रनगर कॉलोनी में शनिवार को अनियोजित खुदाई और सड़कों की मरम्मत नहीं करने पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय पार्षद शुभम मैंदोला को मिली। स्थानीय पार्षद चैक बाजार के पार्षद सचिन अग्रवाल और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कॉलोनी के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। कुछ देर में मेयर पति और कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलोनी के ही एक दूसरे रास्ते से बाहर निकले। जैसे ही भाजपा पार्षद और उनके समर्थकों ने प्रदर्शनकारियों को देखा तो वे मेयर अनिता शर्मा और उनके पति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के पास जाकर मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री की तस्वीर वाले पोस्टर फाड़ने शुरू कर दिए। कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरने पर बैठने लगे। लेकिन माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के समझाने पर कांग्रेसी पार्षद मान गए। इसके बाद भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता भी मौके से लौट गए। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में पार्षद सुहेल अख्तर, जफर अब्बासी, पार्षद प्रतिनिधि तहसीन अंसारी, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, नितिन तेश्वर, हरद्वारी लाल, सुनील कुमार, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, प्रेम शर्मा, गौरव शर्मा, मनोज जाटव , नावेज अंसारी, वसीम सलमानी, विशाल राठौर, कैश खुराना, विकास चंद्रा, सविता सिंह, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, ,विवेक भूषण, धनीराम, अमित राजपूत, दीपक राजपूत, शिवम खेवड़िया, सुमित राणा , नितिन शर्मा, गौरव कुमार, शिवा राजपूत, करण सिंह राणा, पंकज चैबे,नितिन कश्यप, आजम, अमन खान, संदीप, कुमार, चंद्रशेखर शामिल रहे। वहीं, भाजपा की ओर से वार्ड अध्यक्ष राजन शर्मा, ईशान गोयल, राजा तोमर, अनमोल सबरवाल, राघव शर्मा, राजा तोमर, दीप्ति नैथानी, अरविंद कुशवाहा, आदित्य पराशर, विष्णु दत्त सेमवाल,मयूर पटेल, मनोज वर्मा, छवि पंत,सत्य पाल सैनी, हेम जोशी ने विरोध प्रदर्शन किया।