निराश्रितों को उपलब्ध करा रहे भोजन के पैकेट

हरिद्वार। कांग्रेस जिला महासचिव बादल गोस्वामी गरीब, असहाय निर्धन परिवारों के लिए देवदूत बने हुए हैं। लाॅकडाउन से लगातार सड़क किनारे जीवनयापन कर रहे निराश्रितों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सड़कों पर रह रहे लोगों के लिए सेनेटाइजर, साबुन व सोशल डिस्टेंसिंग की सीख भी उनके कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही है। मोतीचूर रेलवे स्टेशन मार्ग, भीमगोड़ा क्षेत्र, पावन धाम, भूपतवाला, दूधाधारी चैक, हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, रोड़ी बेलवाला आदि गंगा घाटों के अलावा झुग्गी झोंपड़ियों में निवास कर रहे निर्धन परिवारों को खाना वितरित किया जा रहा है। क्षेत्र के लोग बादल गोस्वामी की भूरी भूरी प्रशंसा भी कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव बादल गोस्वामी ने कहा कि निराश्रितों की सेवा करने से मन को प्रसन्नता मिल रही है। लाॅकडाउन की सफलता का भी यही मूलमंत्र है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शर्मा गौड़ ने कहा कि सहयोग से ही गरीब, असहाय, निर्धन निराश्रितों की मदद की जा सकती है। हजारों की संख्या में उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में निवास कर रहे निम्न वर्गों के लोग खाने से परेशान हैं। ऐसे में सेवा कार्यो से ही भोजन की व्यवस्था सभी लोगों को दी जा रही है। सोमवार को सैकड़ों निराश्रितों को भोजन वितरित किया गया। सोनू चैहान, वीर गिरी, गोविन्द भण्डारी, सोनू गुप्ता, अशोक गिरी, राजीव शर्मा आदि सहयोग कर रहे हैं।