दहेज उत्पीड़न के मामले में सैन्य अधिकारी पिता पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने हरिद्वार के जिला सैनिक कल्याण अधिकार की बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में सैन्य अधिकारी पिता पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि सैनिक कल्याण अधिकारी की बेटी को शादी के बाद प्रताड़ित किया गया और दो करोड़ रुपये और लग्जरी कार की डिमांड की गई। कनखल पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सर्वप्रिय विहार, लक्सर रोड कनखल निवासी कमांडर के पद से रिटायर और वर्तमान में हरिद्वार के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आमोद कुमार चैधरी की बेटी दिशा चैधरी का विवाह विवाह 15 फरवरी को लेफ्टिनेंट कमांडर ध्रुव व्यास पुत्र कैप्टन हेमंत व्यास निवासी फ्लैट नंबर दो अहिल्या बिल्डिंग सीनियर लेवल ऑफिसर नियर अफगान चर्च कोलाबा मुंबई के साथ हरिद्वार में संपन्न हुआ था। आरोप है कि 13 मई को नव विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। दिशा चैधरी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने शादी की रात ही दहेज के रूप में गुजरात राजकोट में एक फ्लैट की डिमांड की। और शादी के रात ही फेरे करने से इनकार कर दिया। बाद में पिता का वायदे के बाद ससुराल पक्ष ने शादी कर ली। शादी के अगले ही दिन जब नव विवाहिता मुंबई कोलाबा पहुंची तो उसको परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि नव विवाहिता के शरीर से सभी जेवरात ससुराल पक्ष के लोगों ने उतार लिए। आरोप है कि एक दिन तक विवाहिता को अकेले कमरे में बंद रखा गया और खाने को कुछ नहीं दिया। अगले दिन पति बाहर घुमाने को ले गया जहां उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। 3 मार्च को ससुराल वाले नव विवाहिता को हरिद्वार स्थित घर छोड़ आए। 6अप्रैल को नव विवाहिता के माता पिता उसे मुंबई ससुराल ले गए। आरेाप है कि मुंबई में ससुराल वालों ने 2 करोड़ रुपये और लग्जरी कार की डिमांड की। जब रिटायर कमांडर ने उच्चाधिकारियों को शिकायत की तो ससुराल वाले नवविवाहिता को अपने घर ले गए। बाद में नव विवाहिता को एर्नाकुलम शहर केरल उसके पति ध्रुव व्यास के पास छोड़ दिया। नव निवाहिता दिशा का पति लेफ्टिनेंट ध्रुव निबल बेस कोच्ची फोर्ट कोचीन एर्नाकुलम शहर केरल में तैनात है। आरोप है कि डिमांड पूरी न करने पर नव विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया।7 जून को एक बैठक परिवार वाले ने दिल्ली में की। जहां पर दोबारा नवविवाहिता और उसके परिजनों को मानसिक रूप से परेशान किया गया। कई महीने तक हरिद्वार महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग चली। जिसके बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए। पुलिस ने इस मामले में लेफ्टिनेंट कमांडर ध्रुव व्यास और उसके पिता कैप्टन हेमंत व्यास और मां दर्पणा व्यास के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि एसओ हरिओम राज चैहान ने की है।