तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित


हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन विस्तार एवं 17मई को होने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के निमित्त योजना रचना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में मंडल कार्यकारिणी गठित होकर घोषित होनी है।मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी बनाते समय ध्यान रखें कि कार्यकारिणी सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी होनी चाहिए। ऐसे कार्यकर्ता के नाम पर विचार किया जाना चाहिए,जिन्हें इन कार्यों में रुचि अथवा अनुभव हो।ऑपरेशन सिंदूर के विषय में उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय को अपनी सेना व राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पूरा भरोसा है।प्रत्येक भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा कर रहा है। जिस प्रकार भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के बेस कैंपों व तीन बड़े आतंकवादियों समेत 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। यह भारतीय सेना के पराक्रम को दर्शाता है।देश के प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा है कि इस ऑपरेशन को अभी सिर्फ स्थगित किया गया है।भविष्य में अगर कोई हमला होता है तो इससे भी अधिक परिणाम पाकिस्तान को भुगतने होंगे।पहलगाम के कायरता पूर्ण हमले के तुरंत बाद हमारी सेनाओ ने एंटी मिसाइल व एंटी एयरक्राफ्ट सक्रिय कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के कंधों पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है।भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति करने के लिए राजनीति नहीं करती है अपितु संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद एवं समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। आशुतोष शर्मा ने बताया कि 17मई को देश के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित होने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में जिले भर से सम्मानित नागरिक प्रतिभाग करेगे। बैठक दायित्वधारी डा.जयपाल सिंह चौहान,जिला महामंत्री आशु चौधरी,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,लव शर्मा,अनिल अरोड़ा,रंजना चतुर्वेदी,देवेंद्र प्रधान,विक्रम भुल्लर, मनीष कुमार,मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान,राकेश सैनी,सुशील पवार,विवेक चौहान ,चित्र कुमार सैनी,पृथ्वी सिंह राणा,पवन कपूर,अश्विनी कंबोज,रीता सैनी,प्रताप प्रधान,बिंदरपाल ,विपिन शर्मा,वरुण वशिष्ठ,कैलाश भंडारी,राजेंद्र कटारिया,तुशांक भट्ट आदि उपस्थित रहे।