राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे केवल नारा नहीं,हमारी प्रतिबद्धता थी-मदन कौशिक


 हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार द्वारा शुभारंभ बैंकट हॉल में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के नगर विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में सम्मेलन का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की भजन गाए, सामूहिक नृत्य किया और देश की जनता का भी धन्यवाद किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक पार्टी के सभी चुनावी घोषणा पत्र में राम मंदिर निर्माण का एजेंडा प्रमुख रूप से रहा है और हम लोगों के लिए यह एक नारा नहीं बल्कि प्रतिबद्धता थी। जिसे न्यायालय के आदेश पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंदिर में मूर्ति की प्रतिष्ठा नहीं है। बल्कि देश के स्वाभिमान, अस्मिता और आत्मविश्वास की प्रतिष्ठा है। 500 वर्षों की कड़ी प्रतीक्षा के बाद यह स्वर्णिम दिन आया है। कहा कि जिन कार सेवकों ने और अनगिनत राम भक्तों ने इस पूरे महा अभियान में अपनी आहुति दी है। आज देश उनको भी नमन कर रहा है। ऐतिहासिक और अत्यंत पावन अवसर पर भारत का गांव-गांव अयोध्या ग्राम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी हुई है और हर जिह्वा राम-राम जप रही है। पूरा राष्ट्र राममय है और लोग भावुक होकर इस कलयुग में अयोध्या को निहार रहे हैं।भाजपा  जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार देश की जनता और देश का सनातनी सड़कों पर उतरकर भगवान राम को स्मरण कर रहा था। भाव विभोर और भावुक था। निश्चित रूप से वह आज की पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक दिन है और इस पीढ़ी के लोग इसलिए भी सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने इस प्राण प्रतिष्ठा को अपनी आंखों से होते हुए साक्षात देखा है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने 11 दिन का कठोर तप रखा व्रत किया उपवास किया और अब हम सबको भी यह सब करना है।भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा और तरुण नैय्यर ने कहा कि हम सबके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और हम सबको एकजुट होकर भारत को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से आज देश और दुनिया का नेतृत्व किया है। हम सबके लिए यह गौरव की बात है।भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा कि 500 वर्षों तक अनेक पीढ़ियों ने संघर्ष करके यह आनंद और गौरव का दिन उपलब्ध कराया है। आज उन सब के प्रति कृतज्ञता का दिन है और आज के इस आनंद को शब्दों में वर्णन करना बहुत मुश्किल है। अयोध्या में रामलला के साथ भारत का स्वाभिमान भी लौट कर आया है। आभार सम्मेलन में अनिल कुमार, सुनील सेठी, मंडल महामंत्री आकाश चौहान, सचिन बेनीवाल, देवेश ममगाई, विक्की आडवाणी, अनिमेष कुमार, डा.विशाल गर्ग, कमल जोशी, अनिल मिश्रा, सपना शर्मा, निशा नौटियाल, सत्येंद्र चौधरी, किशन बजाज, डा.अश्विनी चौहान, शुभम मंडोला, दीपांशु विद्यार्थी, प्रमोद मिश्रा, कमल बृजवासी, छवि पंत, मृदुल शास्त्री सिंघल, विदित शर्मा, आकाश भाटी, पूनम माकन, कामिनी सड़ाना, नेपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।