चौधरी चरण सिंह पुनः बने वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष
हरिद्वार। सर्वसम्मति से वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के वार्षिक चुनाव में कार्यकारिणी का गठन करते हुए चौधरी चरण सिंह को पुनः संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। ज्वालापुर इंटर कालेज के प्रांगण में बीसी गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संपन्न हुए चुनाव में चौधरी चरण सिंह अध्यक्ष,योगेंद्र सिंह राणा व विद्यासागर गुप्ता उपाध्यक्ष, हरदयाल अरोड़ा कोषाध्यक्ष,एससीएस भास्कर संगठन मंत्री,महेश चंद त्यागी प्रचार मंत्री,शिवचरण,सुभाष ग्रोवर ,अशोक पाल एवं शिवकुमार शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। संतोष सिंह,आनंद प्रकाश गौड,़सीताराम,एसएन बत्रा,मदन गोपाल उपाध्याय,सरदार अनूप सिंह,चौधरी भजन सिंह,भोपाल सिंह,अतर सिंह,वीरेंद्र कुमार,रामसागर सिंह,वीएल सिंह,सतपाल चन्दना,गिरधारी लाल,गुलाब राय आदि संगठन के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया। संगठन के पुनः अध्यक्ष चुने गए चौधरी चरण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन का गठन के बाद से ही वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निराकरण कराने के साथ रेल सुविधाओं का विस्तार,जलकर,विद्युत बिल पर फिक्स चार्ज को कम करने के अलावा समाज में होने वाले पारिवारिक विवादों को सुलझाने में भी योगदान कर रहा है।