जिलाधिकारी द्वारा सख्त कारवाई के आश्वासन पर कानूनगों संघ ने दिया पन्द्रह दिन का समय,

रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने लिया कार्यबहिष्कार वापस


 हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की मंगलवार को कलक्ट्रेट में जनपद हरिद्वार के रजिस्ट्रार,कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों की विगत 16जुलाई को रूड़की में पानी की निकासी के दौरान हुई मारपीट से जुड़े पार्षद सचिन चौधरी प्रकरण पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अब तक इस प्रकरण में जो कार्रवाई की गयी, के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों को जानकारी दी तथा आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अतिवृष्टि की वजह से आई हुई आपदा की इस घड़ी में अपना पूरा सहयोग प्रदान करने को कहा। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर आपदा की स्थिति को देखते हुये रजिस्ट्रार,कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार वापस लेते हुये 15दिन का समय दिया तथा इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)बीर सिंह बुदियाल,संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसडीएम पूरण सिंह राणाा,उत्तराखण्ड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के प्रान्तीय महामंत्री मनोज पाण्डेय,जिला अध्यक्ष अमरीष शर्मा,महामंत्री आलोक खरे,उत्तराखण्ड लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल,महामंत्री अनूज, जिला अध्यक्ष संग्रह अमीन संघ शशिपाल,महामंत्री मनोज बढ़ाकोटी,चकबन्दी लेखा संघ के जिला अध्यक्ष बंगाल सिंह,रोहित पाल,देवेन्द्र चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।