प्लास्टिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर गोष्ठी का आयोजन

 हरिद्वार। मेला नियंत्रण कक्ष सभागार में प्लास्टिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर निकायों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण के बारे में बताया गया। हरिद्वार नगर निगम नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा सभी नगर निकायों को वैज्ञानिक पद्धति से कूड़े का निस्तारण करना है। साथ ही कूडे का प्रयोग कर इंधन बनाने के विषय में गोष्ठी में चर्चा की गई। दयानंद सरस्वती ने कहा कूडे को घर से किस प्रकार एकत्र किया जाना है इसके लिए हमें केवल अपने कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि आम जनता को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा सरकार इस ओर काफी प्रयास कर रही है। नगर निकायों को इस ओर ध्यान देकर पूरा निस्तारण को लेकर प्रयास करने होंगे। गोष्ठी में सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर सफाई निरीक्षक श्रीकांत सफाई निरीक्षक सुनील कुमार विकास साक्षर मनोज कुमार सुनील कुमार मनसा नेगी तथा संजय आदि मौजूद रहे।