भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने किया पीएम की रैली मंें शामिल होने का आह्वान

 


हरिद्वार। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शनिवार को देहरादून में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली शामिल होने का आह्वान किया। इसके पूर्व अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबादत्त आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ जगजीतपुर में व्यापारियों व आम लोगों को रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंबादत्त आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। 4 दिसंबर को देहरादून में होने वाली प्रधानमंत्री की विजय संकल्प रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से लेकर आमजन में खासा उत्सव है।अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि हरिद्वार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत स्नेह करती है। देहरादून में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होकर उनके विचार सुनने के लिए लोग बेहद उत्सुक हैं तथा बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होंगे। मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को एक नई दिशा दी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। देश लगातार तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की रैली उत्तराखण्ड के विकास को नई गति देगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह, लव शर्मा, तेलूराम, सचिन, सनी पारचे, सुबेसिंह, बसंत सैनी,राजवीर,गौरव, आशीष, चतुरसेन राकेश, मोहित, अमित वालिया,राहुल कुमार, कुलवंत चड्ढा, दीपक, सागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।